भैसहिया टोला में थर्मल स्कैनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद दो दिनों से जिले में कोई संक्रमित नहीं आया है। शुक्रवार को भी 120 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव रही। जिसे से 153 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिले में कुल 42 संक्रमितो में 31 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। इसमें 11 एक्टिव केस है। 10 का मिर्जापुर और एक का लखनऊ में उपचार चल रहा है। बीते सप्ताह शांति के बाद इस सप्ताह जिले में चार दिनों में कोरोना के सात मरीज मिले। बुधवार को विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद नगर में हड़कंप मच गया। इससे पहले नगर में कोई संक्रमित नहीं हुआ था। बड़ी बात ये भी है कि तीर्थ पुरोहित की कोटे की दुकान है। वह कोटे का ही संचालन करता था। बाहर कहीं नहीं गया था। इसके बाद भी वह कोरोना संक्रमित हो गया। बुधवार को एक संक्रमित के आने के बाद लोगों को नगर में और केस मिलने की आशंका है। इस बीच दो दिनों से आई रिपोर्ट में कोई संक्रमित नहीं मिला है। गुरुवार को 210 रिपोर्ट निगेटिव आई तो शुक्रवार को 120 रिपोर्ट निगेटिव आई। शुक्रवार को बाहर से आए लोग जिनका गांव में जाकर सैंपल लिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्ध है। दो दिनों में 330 रिपोर्ट निगेटिव आने पर नगरवासी राहत की सांस ले रहे है। जिले से अब तक 2693 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 2026 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है।