फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गेहूं खरीद में ग्राम प्रधानों से लिया जाएगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद की कम आवक को देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग अब दूसरे विभागों की सहायता मांग रहा है। शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त सौरभ बाबू ने पंचायत राज विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर गेहूं खरीद में ग्राम प्रधानों का सहयोग मांगा है। अभी तक लक्ष्य के अनुरूप 10 प्रतिशत गेहूं की खरीद भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य इस बार 72000 एमटी रखा गया है। इसमें से शनिवार तक 7082.10 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इस बार 15 जून तक गेहूं खरीद होनी है। क्रय केंद्रों पर किसान आ नहीं रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त सौरभ बाबू ने पंचायती राज विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर गेहूं खरीद में ग्राम प्रधानों से सहयोग करने को कहा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर उनको केंद्रों पर गेहूं बेचने को प्रेरित करें। यदि वे तैयार हो जाते हैं तो संबंधित किसान का पूरा विवरण खाद्य एवं रसद विभाग को दें, ताकि विभाग संबंधित किसान के घर मोबाइल टीम भेज सके अथवा निकट के केंद्र पर किसान के गेहूं की खरीद की व्यवस्था की जा सके। पत्र में ग्राम प्रधानों को जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से सूचित करने को कहा गया है, ताकि शेष दिनों में गेहूं खरीद की स्थिति ठीक की जा सके।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजा गया है। उम्मीद है कि गेहूं खरीद में शीघ्र ही तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों के जरिए जिले में गेहूं खरीद में तेजी लाई जाएगी। प्रदेश में धीमी खरीद पर मंगलवार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद की ओर से खाद्य आयुक्त तथा निदेशक पंचायती राज के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में पंचायती राज विभाग से सहयोग प्राप्त कर गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि 100 क्विंटल अथवा एक ट्रक लोड के समतुल्य गेहूं होने पर मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों के गांव पहुंचकर केंद्र प्रभारी किसानों की गेहूं की तौल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें