फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंदिर के पास आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव में देवी मंदिर के बगल में मंगलवार को आंबेडकर व रविदास की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकरियों ने एसडीएम चुनार व चुनार कोतवाल को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बात कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दलित बस्ती के लोग देवी मंंदिर एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बीच में आंबेडकर व संत रविदास की प्रतिमा लगाने के लिए टेंट लगाकर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान दलित बस्ती की कुछ महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र से सटकर नींव की खोदाई करने लगीं। इस पर किसी ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल, सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल संजीव कुमार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस देख दलित बस्ती के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने नींव की खोदाई को रोकवा दिया और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। एसडीएम ने महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के लिए कानून की जानकारी दी और कहा कि ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव पास कराकर व गांव के लोगों की सहमति से अन्य जगह पर निर्माण कार्य कराएं। एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल ने बताया कि आंबेडकर व संत रविदास की प्रतिमा लगाने को लेकर बगहा गांव में कुछ लोगों से विवाद हो गया था। मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा कर नियमानुसार कार्य करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें