फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को लेकर सिपाही और सेल्समैन में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मवैया गांव स्थित एक शराब की दुकान पर कीमत से अधिक पैसा लेने पर एक सिपाही और सेल्समैन में विवाद हो गया। सोमवार की रात चील्ह थाना पर तैनात एक सिपाही सादे वर्दी में मवैया स्थित एक शराब की दुकान पर शराब मांगा तो सेल्समैन ने शराब का पैसा सिपाही से मांग लिया। जो सिपाही को काफी नागवार गुजरा और दोनों में काफी बहस व तनातनी हो गई। शोर शराब सुनकर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। मौके की नजाकत को देख सिपाही ने शराब की कीमत सेल्समैन को दे दिया। ऐसा करने पर सिपाही और सेल्समैन में वाद विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें