फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारीओ के साथ बैठक करते डीएम सुशील कुमार पटेल । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
अहरौरा। गर्मी के मौसम मे राहगीरों को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर के कई इलाको में वाटर कूलर संयत्र लगाए जाएंगे। बरसात के पूर्व नाला एवं नालियों की साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही निर्माण कार्यों की लंबित कार्य योजनाओ को तत्काल पूर्ण कराने के लिए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस दी जाएगी। कार्य पूरा न होने पर निविदा निरस्त कर जमानत धनराशि जब्त की जाएगी। गुरुवार की दोपहर दो बजे पट्टी कला में स्थित दुर्गा जी पहाड़ के पास बने सामुदायिक भवन में पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान पंद्रहवें वित्त आयोग से मिले साढ़े चौसठ लाख रुपए खर्च के प्रस्ताव की कार्य योजना बोर्ड की बैठक में मंजूर की गई । नगर के चौक बाजार गंज, गोला कन्हैया लाल, टिकरा खडंजा, तकिया, सहित अन्य दस स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाने के प्रस्ताव को बोर्ड की स्वीकृति प्रदान किया है। घमहापुर सभासद रामानंद ने वार्ड में विद्युत पोल के मुद्दे को उठाया। डीह वार्ड में दान में मिली दो बिस्वा भूमि पर एक सामुदायिक भवन बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। पांच लाख रुपए से बिजली के उपकरण व छ: लाख रुपए की लागत से जल कल के सामान क्रय करने को भी मंजूरी प्रदान किया गया। ईओ विनय तिवारी ने बताया कि जल्द से जल्द कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए निविदा निरस्त किया जाएगा। इस दौरान सभासद फरजंद अली, कृष्ण कुमार, कुमार आनंद, इरशाद आलम, बेचू लाल,विजय, सिद्धार्थ, सकील, रविकांत, संतोष, राम जियावन, बुद्धू, रामचंद्र, इंदो देवी, चमेली, सीबी बेगम, रेखा सहित लिपिक संजय कुशवाहा, प्रभारी सफाई निरीक्षक नीतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें