फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगरहा में तैनात संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
विज्ञापन

कृष्णकांत जैसल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगरहा में संविदा पर तैनात हैं। बीते रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान संविदा कर्मी अनुपस्थित मिले थे। आरोप है कि सोमवार को सुबह जब कृष्णकांत अस्पताल पहुंचे तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने रविवार के दिन का हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। संविदा कर्मी का आरोप है कि विवाद के दौरान अधिकारी की तरफ से अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट की गई।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलेश कुशवाहा का कहना है कि मारपीट की घटना नहीं हुई है। संविदा कर्मी रविवार के दिन का हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहा था। उस समय काफी संख्या में मरीज अस्पताल परिसर में मौजूद थे और लोगों को समस्या हो रही है। इस पर संविदा कर्मी को बाहर कर दिया गया। चुनार थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन बताया कि तहरीर मिली है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा मामला है। तहरीर सीएमओ के पास भेजी गई है। वहां जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें