फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में हो रही सतत निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। वर्तमान समय मे टिड्डी दल उत्तर प्रदेश के कई जिले को अपनी चपेट में ले चुका है। स्थिति को देखते हुए सहायक विकास अधिकारी के नेतृत्व में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने टिड्डी नियंत्रण दल का गठन किया है। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय के निर्देशानुसार अहरौरा बेल्ट के निकटवर्ती बेलखरा, सियुर, दादो, हिनौता, छातो, मदारपुर,अकबरपुर,अहरौरा खास और मानिकपुर आदि ग्रामों में टिडडी दल के आक्रमण की आशंका के दृष्टिगत सतत निगरानी की जा रही है। कृष्ण कुमार सिंह एडीओ (कृषि ) ने बताया कि जनपद के हालिया ब्लॉक के कुशियरा ग्राम में गुरुवार को हुए आक्रमण को कृषि विभाग की टीम ने अपनी तत्परता व सजगता से रोक दिया। और टिड्डी दल को भगाने में पूरी सफलता भी मिली। इसी तरह जनपद में अन्यत्र टिड्डी दल के किसी भी प्रकार के आक्रमण की आशंका के मद्देनजर किसानों को भी अलर्ट रहने का सुझाव दिया है। साथ ही टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना तुरंत ग्राम प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारियों एवम ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन तक तत्काल पहुंचाने की अपील भी किया है ताकि किसी भी स्तर के प्रकोप की दशा में सही समय पर टिडडी दल पर नियंत्रण पाया जा सके। सुझाव दिया गया कि टिड्डी के प्रकोप की दशा में किसान भाई एक साथ इकट्ठा होकर टीन के डिब्बों, थालियों, डीजे आदि को बजाते हुए शोर मचायें जिससे शोर के कारण टिड्डी दल आस पास के खेतों में आक्रमण नहीं कर पाएंगे और टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में किसान भाई लोकस्ट कंट्रोल आर्गेनाईजेशन फरीदाबाद को उनकी वेबसाइट पर एवं क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र लखनऊ के फोन नंबर 0522-2732063 एवं ईमेल पर सूचित करें ताकि प्रशिक्षित व्यक्तियों व समुचित यंत्रों के माध्यम से प्रभाव शैली नियंत्रण सुनिश्चित कराया जा सके। इंद्रजीत सिंह व श्याम बिहारी वर्मा, अमरनाथ, गौतम सिंह प्राविधिक सहायक,बी टी एम व ए टी एम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें