फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में बृहस्पतिवार को बार-बार ट्रिपिंग के कारण हो रही कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। वासलीगंज व बरियाघाट इलाके में एक घंटे में तकरीबन पचासों बार बिजली आई और गई। कई जगह तो लोगों ने हारकर काम करना ही बंद कर दिया और बिजली बंद कर बैठ गए। बृहस्पतिवार को बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हो गए। कई कार्यालयों में तो बार-बार की ट्रिपिंग से कंप्यूटर आदि भी बंद होने लगे। इस पर लोगों ने बिजली बंद कर जेनरेटर चलाकर काम किया। वहीं विभाग का दावा है कि विद्युत आपूर्ति सामान्य है। नागरिकों का कहना था कि शाम के समय इस प्रकार बिजली कटने से पानी का संकट पैदा हो जाता है। कई बार बिजली आने-जाने से जलापूर्ति बंद हो गई। पंप जलने के डर से लोगों ने उसे बंद कर दिया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि आपूर्ति सामान्य है। शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें