जमालपुर। महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आयोजित विजय जुलूस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम में मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राजेश यादव को ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह के पति आनंद सिंह को रोकना भारी पड़ गया। मामले में एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने राजेश को लाइन हाजिर कर दिया। सिपाही पर आरोप था कि है कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख को न पहचाने पर कहा कि माथे पर लिखा है कि क्या आप ब्लॉक प्रमुख के पति हैं। इस टिप्पणी पर ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थक नाराज हो गए। पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने सिपाही का लाइन में भेज दिया है।