फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पारिवारिक विवाद में सिपाही ने खा लिया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाने में तैनात एक सिपाही ने सोमवार की रात एक ढाबे पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

सिपाही गाजीपुर जिले के कासिमाबाद फरिदापुर का रहने वाला है। विंध्याचल थाने में उसकी तैनाती है। वह विंध्याचल में ही किराए के मकान में रहता है। पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर गया था। सोमवार को वह पत्नी को लेकर लौटा। सोमवार की रात वह अपनी पत्नी को लेकर क्षेत्र के एक ढाबे पर भोजन करने गया। इस दौरान विषाक्त पदार्थ खा लिया। फिर इसकी जानकारी पत्नी को दी। पत्नी ने सिपाही के साथियों को सूचना दी। इसके बाद विंध्याचल कोतवाल अतुल राय सिपाही को मंडलीय अस्पताल ले गए। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा भी पहुंचे। अतुल राय ने बताया कि पारिवारिक कारणों से सिपाही ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें