मिर्जापुर। जिले के सदर, चुनार, मड़िहान तथा लालगंज तहसील के 23 ग्राम पंचायतों में फिर से चकबंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में अपर निदेशक चकबंदी तरुण कुमार मिश्र ने पत्र जारी किया है।
पत्र में सदर तहसील की आठ, चुनार की छह तथा मड़िहान की आठ एक लालगंज की एक ग्राम पंचायत में चकबंदी की प्रक्रिया फिर से शुरू करने की बात कही गई है।