मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को संगठन सृजन अभियान की समीक्षा हुई। मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ेगा। तभी विधानसभा 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हो सकेगा। बैठक को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेटर विक्रम पटेल ने कहा कि संगठन के बल पर ही सरकार को उखाड़ कर फेंका जाएगा। बीजेपी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए न्याय पंचायत, मंडल व ब्लॉक स्तर पर बैठक किया जा रहा है। इसमें ब्लॉक कमेटी और मंडल की समिति तैयार हो चुकी है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. शिवशंकर सिंह पटेल व संचालन मीडिया प्रभारी छोटे खान ने किया। इस दौरान कृष्णा गोपाल चौधरी, चुनमुन शुक्ला, गुलाब चंद पांडेय, तुलसीदास गुप्त, रमेश चंद प्रजापति, अमरनाथ पांडेय थे। संवाद