फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीखड़ विकास खंड के खैरा बाजार में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस न्याय यात्रा के तहत कांग्रेसजनों ने खैरा बाजार में नुक्कड़ सभा भी की। इस दौरान गुलाब चंद्र पांडेय, दौलत सिंह, प्रभु नाथ त्रिपाठी, राजेश मिश्रा ज्योति आदि मौजूद रहे। उधर, लालगंज ब्लॉक में भी न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा दुबार बाजार से होते हुए जेकर, कठवार, मैना, भेड़ा ग्राम पंचायत में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी विजेंद्र मिश्रा के अलावा पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शशि भूषण दुबे, इश्तियाक अंसारी, शिव शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें