फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात प्रतिज्ञा पूरी करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नरायनपुर विकास खंड के ग्राम सभा सोनई में रविवार को आयोजित कांग्रेस पार्टी की नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव जीतने पर पार्टी अपनी सात प्रतिज्ञा पूरी करेगी। मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है। तो कांग्रेस जो प्रतिज्ञा ली है। वह उसको पूरा करने का काम करेगी। छात्राओं को स्मार्टफोन, बीए पास छात्राओं को स्कूटी, किसानों का कर्जा माफ, ढाई हजार रुपये क्विंटल धान और गेहूं खरीदा जाएगा। साथ ही बिजली का बिल सबका हाफ कर दिया जाएगा। परेशान लोगों को सरकार 25 हजार रुपये देने का काम करेगी और 20 लाख नौजवानों को उत्तर प्रदेश में रोजगार सरकारी नौकरी देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद्र पांडेय ने कहा जिस तरह से सरकार गैस डीजल पेट्रोल व जरूरी चीजों के दाम बढ़ा रही है। इससे देश और प्रदेश की जनता कराह रही है। अध्यक्षता कैलाश प्रजापति पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख व संचालन तुलसीदास गुप्ता ने किया। सूरज नेता, मारकंडे पाठक, समसुद्दीन, बंसी प्रजापति, गुलाब प्रजापति, गंगा पटेल, श्याम लाल प्रजापति, नंदू गौड़, गोलू प्रजापति, मोनू प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अरविंद प्रजापति, आजम उल्लाह अंसारी, कल्लू अंसारी, जहूर अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें