फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना, बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग

Mon, 29 May 2023 04:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की गई। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठी देश की पहलवान बेटियों को पुलिस के लोगों ने बलपूर्वक धरने से हटाया। कहा कि इसकी कांग्रेसी निंदा करते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।

कहा कि जिस तरह से देश की पहलवान बेटियों के साथ पुलिस ने बर्बरता की है। इसका सब लोग मिलकर विरोध करते हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने भी पहलवानों के समर्थन में कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। अगर भाजपा के सांसद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो समस्त कांग्रेस जन विशाल प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें