फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कराएगी गरीबों को भोजन

विज्ञापन
अदलहाट कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
अदलहाट। कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की ओर से शनिवार को छह दिवसीय महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन पार्टी की ओर से पांच हजार लोगों को भोजन कराया जाएगा। वह कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी का विरोध है। उन पर जिन गरीब मजदूरों का सहयोग करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। कहा कि अगर खाना खिलाना, उनकी मदद करना, उनको सुरक्षित उनके घर पहुंचाना गुनाह है तो यह गुनाह जिले का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता करता रहेगा। अगर प्रशासन कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करेगा तो भी हम सेवा कार्य से पीछे नहीं हटेंगे। सेवादल के उपाध्यक्ष गुलाब चंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी एफआईआर में फंसाया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सेवादल बृजेश द्विवेदी, रामधनी विश्वकर्मा, विजय आनंद पांडे और राजधर दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें