फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फीस बढ़ाने पर निजी विद्यालयों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। निजी विद्यालयों के प्रबंधकों पर मनमानी का आरोप लगाया। शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि सभी स्कूलों में नए सत्र का शुभारंभ हो चुका है। अभिभावक स्कूलों में फीस बढ़ने से परेशान है। निजी स्कूलों में काॅपी, किताब व ड्रेस के नाम पर लूट मची है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों पर निर्धारित दुकान से कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मौके पर छोटे खान, गुलाबचंद पांडेय, चुनमुन शुक्ला, सुधाकर, शशि भूषण दुबे पथिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें