छानबे ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन की ओर से बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।
शोक व्यक्त करने वालों में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, गुलाम रसूल, विनोद कुमार यादव, अमर बहादुर यादव, शिवलखन बिंद, विरेंद्र कुमार यादव, रविशंकर यादव, बऊ यादव, बृजेश मिश्र, अवधेश सरोज, पप्पू पाल, मनोज कुमार यादव, बृजेश जायसवाल, डब्लू यादव, अनूप सिंह आदि शामिल थे।
इसी क्रम में श्री बद्री नारायण इंटर कॉलेज बजहा विजयपुर में प्रबंधक राम कैलाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में लोगों ने मुलायम सिंह यादव के निधन शोक जताया। शोक जताने वालों में केशराज यादव, वीरेंद्र कुमार शुक्ला, पवन कुमार बिंद, राजेंद्र कुमार यादव, रवि शंकर यादव, माता चरण पाल, शिवपूजन यादव, शैलेश शुक्ला, पूरण कुमार, शिवेश विश्वकर्मा, हर्षवर्धन सिंह यादव, विजय बहादुर यादव, अनिल कुमार यादव, सत्यम सिंह, राम सिंह, गोपाल पांडेय, शिवराम पांडेय, रामनाथ गुप्ता, हरिमोहन मौर्य आदि शामिल थे।
उधर, राम सुरेश सिंह महाविद्यालय दीक्षितपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. शेर सिंह, दीप्ति सिंह, डॉ. पंकज सिंह, राकेश श्रीवास्तव, उमेश चंद्र सिंह, अखिलेश सिंह आदि ने शोक जताया।