कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते छात्र, संवाद
मिर्जापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को देकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। छात्राें ने कहा कि रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बाहरी गुंडों द्वारा हमला किया गया। वहीं, पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज की। छात्रों ने विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम के अवैध संचालन सहित अनियमितता से विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष रविश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। बड़ी संख्या में छात्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।