फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमिश्नर ने भदोही और सोनभद्र के अफसरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त विन्ध्याचल डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने शुक्रवार को शिविर कार्यालय में मंडल के तीनों जिलो की जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की। इस मौके पर भदोही और सोनभद्र में योजना की गति धीमी होने पर दोनों जिलों के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को काली सूची में डालने की चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने सोनभद्र की परासी बेलवादह परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारी को फटकार लगाई। कहा कि काम समय से पूरा कराएं और ग्रामीणो से प्रमाणपत्र लेकर उपलब्ध करायें। समीक्षा के दौरान डबरा पनाली, गुरूमुरा पनाली, चतरा राजा परियोजना 30 मार्च तक पूरी कराने का निर्देश दिया। इसी प्रकार हर्रा परियोजना 15 मार्च तक, नगवा और बटवर परियोजना का काम मार्च के अंत पूरा कराने का निर्देश दिया। भदोही में कुछ परियोजनाओं के लिए भूमि चिह्नित नहीं करने पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी भदोही से कहा कि अवशेष आठ गांवों में सीमांकन और चिह्नांकन का काम 10 मार्च तक पूरा कराएं। मिर्जापुर की दांती परियोजना, अहुंगी कला और महोदव परियोजना की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी परियोजना की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने मिर्जापुर में अमृत योजना के सारे काम जल्द पूरे कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर आयुक्त डाॅ विश्राम के अलावा अधीक्षण अभियन्ता जल जीवन मिशन व सम्बन्धित विभाग के अधिशासी अभियन्ता व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें