फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो हाइवा में टक्कर, चालक-खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास शुक्रवार को सुबह 11 बजे एक खड़ी हाइवा में पीछे से आकर दूसरी हाइवा ने टक्कर मार दिया। जिससे हाइवा चालक और खलासी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के समीप एक हाइवा चालक मिर्जापुर-वाराणसी हाइवे पर सड़क के किनारे खड़ी कर ढाबा में भोजन के लिए गया था। तभी चुनार से मिर्जापुर की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे हाइवा चालक बरकछा गांव निवासी सुनील पाण्डेय और खलासी लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा गांव निवासी रविकोल दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणाें की सूचना पर घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजावाया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें