फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे सोनभद्र के जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के एसएच- 5 मार्ग पर राजगढ़ बकहर नदी पुल के समीप सोनभद्र जिलाधिकारी का वाहन शुक्रवार को जाम में फंस गया। एक ट्रक सड़क के बीच खराब हो गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ में बना बकहर पुल सकरा होने के कारण वाहन नहीं निकल पा रहे थे। सोनभद्र जनपद से मिर्जापुर आ रहे जिलाधिकारी सोनभद्र तथा एडीएम जाम में फंस गए। जिलाधिकारी के काफिले के साथ जा रहे पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को इधर-उधर कर जाम खोलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें