फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोचिंग संचालक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के एक बाजार में कोचिंग सेंटर के संचालक पर छात्राओं से छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि कोचिंग सेंटर में आने वाली छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो बनाया है। शनिवार को छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत ले लिया है।
मामला लालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर का है। एक छात्रा के परिजन ने आरोप लगाया कि कोचिंग संचालक लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करता है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई है। इस पर पुलिस ने कोचिंग संचालक को पुलिस हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया की छेड़खानी का मामला है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें