पड़री। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी संग हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को सीओ सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह पहुंचे। सीओ सदर ने मामले की तहकीकात की तथा पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वासन दिया। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन मई की रात आठ बजे शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। शोर गुल होने पर युवक भाग गया। पीड़िता की भाभी ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के माता पिता नहीं है। उसकी देख रेख उसकी भाभी करती है।