सीओ सिटी प्रभात राय- सिल्वर मेडल
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस पर सीओ सिटी प्रभात राय को आपरेशनल कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक के सिल्वर मेडल प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय के प्रदेश के उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह की सूची जारी की गई है। इसमें मिर्जापुर जिले से सीओ सिटी प्रभात राय को आपरशेनल कार्य के लिए कानून व्यवस्था के आधार पर प्रशंसा चिह्न प्रदान करने के लिए चुना गया है। लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में सीओ सिटी प्रभात राय ने कानुन व्यवस्था बेहतर करने के लिए कार्य किया है। इसके अलावा एचसीएपी लालमनि यादव, राजकरण सिंह, रामप्रसिद्धन सिंह यादव को सेवा अभिलेख के आधर पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए चुना गया है।