मिर्जापुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के तहत विभिन्न विभागावार किए गए कार्यों की समीक्षा सोमवार को सीमएओ कार्यालय में सीएमओ ने की। बताया कि अब तक 548 नए शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा किया गया। नगरपालिकार ने बताया कि 19 वार्डों में नालियों की सफाई, कचड़ा निस्तारण कार्य कर फॉगिंग कराई गई। कृषि विभाग ने गोष्ठी कर प्रचार-प्रसार करने के बारे में बताया। पशुपालन विभाग ने बताया कि 81 सूूकर पालकों संवेदीकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2192 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीलेश कुमार ने जनपद के समस्त विभागों द्वारा किए गए कार्यों का डाटा प्रस्तुत किया।