फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में दिखे बादल, कुछ देर बाद हुए गायब

विज्ञापन
बरियाघाट रोड पर मौसम बदलने से पतझड़। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। आसमान में उठे बादलों से एक बार फिर से लोगों की बचैनी बढ़ गयी। रविवार को बादल व हवाओं के चलते दिन की हुई शुरुवात से अचानक का मिजाज बदल गया। हालांकि आसमान में छाए बादल ज्यादा देर टिके नहीं कुछ ही देर बाद ही खिलकर धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस जरुर ली। लेकिन दिनभर हवाएं चलती रहीं। मौसम में हो रहे तेजी से हो रहे बदलाव का लोगों की सेहत पर काफी असर पड़ रहा है। धूप में गरमी और हवा में नरमी से लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। लोग सर्दी, जुकाम व खांसी की चपेट में आ रहे हैं। उपर से मच्छरों के प्रकोप के चलते मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आकर लोग अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। इस समय बच्चे, बूढ़े और नौजवान तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। सरकारी के साथ ही निजी चिकित्सालय में बहुतायत संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह मंडलीय अस्पताल खुला नहीं कि उसके पहले से ही पर्ची काउंटरों पर दर्जनों की संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। डीएसडी महामना बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक (ग्रामीण सेवा) शिवमंगल सिंह ने बताया कि इस समय मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्होने कहा सुबह और शाम आसमान में छिटपुट बादल जरुर दिखाई दे रहे हैं फिलहाल इधर, बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें