प्रकाश पर्व दीपावली के बावजूद नगर के कई मोहल्लों में न तो साफ-सफाई हो रही है और न ही कूड़े का उठान ही हो रहा है। इसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
नगर के इमामगंज, पुरानी दशमी, स्टेशन रोड, पक्का पोखरा, संकट मोचन वार्ड, बसही व चंद्रदीपा आदि वार्डों की कई गलियों में शनिवार को साफ-सफाई नहीं की गई। कई जगह से कूड़े का उठान नहीं हो हुआ। लोगों का कहना है कि सफाई नियमित रूप से नहीं की जा रही है। इससे समस्या बढ़ती जा रही है। लोग अपने घरों की सफाई कर कूड़ा बाहर निकाल रहे हैं, जबकि घरों के आसपास गंदगी है।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला प्रबंधक संजय सिंह का कहना है कि पूरे नगर में सफाई की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। साफ-सफाई के साथ ही एंटी लार्वा का नियमित रूप से छिड़काव भी कराया जा रहा है।