मिर्जापुर। विश्व शौचालय दिवस पर शनिवार को ब्लाक मुख्यालय सहित ग्रामीणांचलों में स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खंड प्रेरक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गांवों में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया।
लालगंज, तहसील परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्त रुप से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया। इससे पहले जन समुदाय एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों, सफाई कर्मियों, पंचायत सहायकों प्रधान एवं सचिव को डीएम ने शपथ दिलाई। इस मौके पर डीपीआरओ अरविंद कुमार, एसडीएम लालगंज सहित समस्त प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
मड़िहान, तहसील परिसर से सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाया। इसी तरह सिटी ब्लाक परिसर में एडीओ पंचायत केके सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। इस दौरान बीसी विभा बिंद, मनीष पांडेय, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जवाहर मौर्य, राजाराम निर्मल, पंकज सिंह सहित सचिव, ग्राम प्रधान व सफाईकर्मी मौजूद रहे। चील्ह, कोन ब्लॉक मुख्यालय से चील्ह चौराहा तक जन जागरूकता रैली निकाली। प्रमुख पति अनिल सिंह रैली को हरी झंडी दिखाया। इस दौरान विनोद कुमार पांडेय, विनीत कुमार मौर्या, ऋषि उपाध्याय, भारतेंदु यादव, राजेश कुमार आदि रहे।
जमालपुर, बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने ब्लाक मुख्यालय से स्वच्छता रन रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया। स्वच्छता रन में शामिल लोग बाजार का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया। इस दौरान रविंद्र कुमार सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत रामदूत सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव, अजय प्रताप सिंह, सरफराज, वीरेंद्र मौजूद रहे।