चुनार। नगर पालिका कार्यालय पर बुधवार को सफाई कर्मियों को पीपीई किट का वितरण किया गया। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट नई दिल्ली के सौजन्य से यह वितरण किया गया। इसमें 80 पुरुष तथा 40 महिला के लिए फुल बॉडी सूट, 240 मास्क व हाथ धुलने के योग्य साबुन एवं 240 जोड़ा ग्लव्स, तथा दो थर्मल स्कैनर वितरित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने कहा कि सभी कर्मी अपने अपने क्षेत्रों में बड़े सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे जो भी सामग्री मिला है उसका सदुपयोग करें। कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी बिना मास्क अथवा पीपीई किट्स पहने कार्य करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। सेंटर फार साइंस एंड एनवायरनमेंट के प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने सफाई कर्मियों को किट का उपयोग कैसे किया जाय, इसकी विस्तृत जानकारी दी। । इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह और सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार और लालमणि यादव रहे।