दो छात्रों के झगड़ा के बाद मौके पर जुटे छात्र, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। जीडी बिनानी कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। शिक्षकों ने हस्ताक्षेप करके मामला शांत कराया। एक पक्ष को मौके से हटा दिया गया। दोपहर एक बजे कॉलेज परिसर में दो छात्रों का गुट आपस में भिड़ गया। पहले धक्का-मुक्की हुई फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष में जमकर लात घूसे चलने लगे। शोर सुनकर शिक्षक बाहर आए तो देखा कि मारपीट हो रही है। प्राचार्य प्रो़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छोटी सी बात के लिए छात्रों में विवाद हो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाकर शांत कराया गया।