फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 31 जुलाई तक छह साल की उम्र पूरी करने वाले बच्चों का हो सकेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। अब 31 जुलाई तक छह साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश हो सकेगा। अभी तक एक अप्रैल तक छह साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश लिए जाने का नियम था।
विज्ञापन

अभी तक एक अप्रैल तक जो बच्चे छह साल की आयु पूरी कर लेते थे, उनका कक्षा एक में प्रवेश किया जाता था। इस नियम को लेकर काफी संख्या में अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बच्चे की छह साल की आयु एक अप्रैल के बाद पूरी हो रही है। अभिभावकों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए अब बेसिक शिक्षा ने इस नियम में संशोधन कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब 31 जुलाई तक छह साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों का प्रवेश कक्षा एक में हो सकेगा। माना जा रहा है कि इस नियम से बड़ी संख्या में बच्चों का प्रवेश कक्षा एक में हो सकेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। जिले के 1806 विद्यालयों में 222000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें