प्राथमिक विद्यालय भगेसर के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भगेसर में बुधवार को धूमधाम से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान बच्चों ने मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीत व नृत्य के साथ ही नन्हें बच्चों ने कई आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव में सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार, स्वरूप कुमारी, अंशुमान द्विवेदी व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष साधु व ग्रामीण उपस्थित रहे।