फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। पसही गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके तहत बालिका वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय डोहरी की शिवानी प्रथम रहीं। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में मो. सैफ कंपोजिट विद्यालय हड़ौरा, 100 एवं 200 मीटर दौड़ में किशन प्राथमिक विद्यालय डोहरी एवं लंबी कूद में शिवम भारती प्राथमिक विद्यालय डवक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में गोला प्रक्षेप, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में नीतू उच्च प्राथमिक विद्यालय डवक एवं लंबी कूद में सिमरन उच्च प्राथमिक विद्यालय डवक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग उच्च प्राथमिक गोला प्रक्षेप, 100 मीटर एवं 200 दौड़ में राजू कुमार कंपोजिट विद्यालय गोरखी एवं लंबी कूद में अभिषेक कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरेराडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शशि प्रकाश पांडेय, रामदास सिंह मौर्य, धनंजय कुमार पांडेय, कुंदन सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें