मोर्चाघर स्थित एमएस डालफिन स्कूल के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे मुन्ने ?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। सिविल लाइन मोर्चाघर स्थित एमएस डाल्फिन स्कूल एंड कालेज में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की प्रस्तुति को सराहा गया। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, वर्ल्ड बुक डे डांस, ख्याली पुलाव ड्रामा, रामायण व गीत आदि प्रस्तुत किया गया। बच्चों का पिरामिड एक्ट अद्वितीय रहा। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने समूह गीत, स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर प्रबंधक एमएस आजम ने आभार जताया। संवाद