मिर्जापुर। मोर्चाघर स्थित एमएसए डॉल्फिन स्कूल व कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा आठ तक तथा नर्सिंग व फार्मेसी के बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आरंभ प्रबंधक डा. एमएस आजम ने केक काटकर किया। वासलीगंज स्थित वार्टन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया। केक काटा गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति की गई। महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल में शनिवार को क्रिसमस पर्व मनाया गया। कई नाटक प्रस्तुत किए गए और सेंटा ने सभी को उपहार दिया। अध्यापिका अनामिका त्रिपाठी ने प्रभु यीशु से संबंधित कई बातें बच्चों को बतायी राजेश्वरी सिंह, आयशा खान, कहकशां, तबस्सुम, वैष्णवी यादव आदि थे। सेंट जेवियर्स स्कूल में कलर्स आफ जेवियर्स मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल, मणिभूषण भारती, शहनाज सिद्दीकी, विशाल तेलंग, रमाकांत चौबे आदि थे।