फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा घाट से बालक लापता, नदी में गोताखोर कर रहे तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए भदोही के सुरियावा से आए एक परिवार का बालक दीवान गंगा घाट से लापता हो गया। आशंकावश पुलिस गोताखोरों की मदद से नद में बालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र के अभिया बाजार से रत्नेश प्रजापति शुक्रवार की सुबह अपने परिवार के साथ निजी साधन से विंध्याचल पहुंचे। बरतर तिराहे पर एक वाहन स्टैंड में गाड़ी खड़ी करने के बाद दीवान घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए। परिवार के सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी बीच शुभम प्रजापति (9) पुत्र रत्नेश प्रजापति गंगा घाट से लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि बालक कहीं गंगा नदी में तो नहीं डूब गया। इसके बाद थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा, धाम चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता हुए बालक की तलाश शुरू किया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि आशंकावश लापता बालक की तलाश गंगा नदी में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें