फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मकान के मलबे से दबकर बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अशरफाबाद गांव में शुक्रवार को मकान के नींव की खोदाई करते समय बगल की मिट्टी की दीवार ढहने से एक आठ वर्षीय बालक मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बालक को अदलहाट बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अशरफाबाद गांव निवासी गब्बर पटेल मकान के निर्माण के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। गांव के ही रामेश्वर का आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार खेलते हुए वहां चला गया। खोदाई कार्य के बगल में मिट्टी की दीवार अचानक उसके ऊपर भरभरा कर गिर गई। जिससे वह मिट्टी के मलबे में दब गया। वहां मौजूद मजदूर व ग्रामीणों ने मिट्टी को हटाकर बाहर निकाला। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें