फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। अहरौरा थाना के खोराडीह गांव में शनिवार की देर रात सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। इकलौते बालक की मौत होने से परिजनों का हाल-बेहाल है। गांव निवासी उमाशंकर सिंह का इकलौता पुत्र आयुष सिंह (6) शनिवार की शाम घर के पास ही खेल रहा था। उसी समय सर्प ने डस लिया। जिससे आयुष की हालत बिगड़ने लगी। सर्प के डसने की जानकारी होने पर परिजन ग्रामीणों की मदद से बच्चे को झाड़-फूंक के लिए गाजीपुर स्थित सती माता के स्थान पर ले गए, पर पहुंचने में काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें