फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अरंगी सरपत्ती गांव में सोमवार की रात सर्प दंश से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के अरंगी सरपत्ती गांव निवासी सरदारी सरोज का आठ वर्षीय पुत्र विमलेश उर्फ गोरे सोमवार रात आठ बजे मडहे में चप्पल खोज रहा था। वहीं पर सर्प ने उसके पैर में दंश लिया। जैसे ही परिजनों को सर्पदंश का पता चला आनन-फानन में परिजन झाड़-फूंक व इलाज के लिए बालक को मिर्जापुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही विमलेश ने दम तोड़ दिया। बालक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कक्षा तीन का छात्र था। माता पार्वती व पिता सरदारी सरोज का रो रोकर बुरा हाल था। मंगलवार को ग्रामीणों ने खोजकर विषैल सर्प को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें