फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सर्पदंश से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। दुहौवा गांव में शनिवार की शाम खेलते समय बालक को जहरीले सांप ने पैर में डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के लिए वैद्य के पास ले गए। इसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के दुहौवा गांव निवासी प्रदीप कुमार (10) पुत्र विद्यासागर गांव के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच झाड़ियों में छिपे सांप ने पैर में डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के लिए वैद्य के पास लेकर गए। कोई आराम न मिलने पर परिजन रविवार को सुबह में उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पिता विद्यासागर ने बताया कि सर्पदंश के बाद दवा पिलाने वैद्य के पास गए। उसके बाद अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंद प्रकाश पांडेय ने बताया कि गांव में खेलते समय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें