फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से बालक की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। जमालपुर-रानीबाग संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार को देर शाम जयपट्टी कला गांव के पास बाइक की टक्कर से गांव निवासी बालक की मौत हो गई। बाइक सवार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी विनोद भारती का 12 वर्षीय इकलौता पुत्र दीपक शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क किनारे जामुन के पेड़ से जामुन एकत्र कर रहा था। तभी जमालपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामनरायन पासी ने बताया कि बालक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें