मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के धाैरूपुर गांव में बुधवार को शाम को करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई।
धौरुपुर गांव निवासी शिवानंद (11) पुत्र राजकुमार शाम को शौच के लिए गया था। घर से 300 मीटर दूर एक मकान बन रहा था। वहां बिजली का तार फैला था। शिवानंद घर लौट रहा था। रास्ते में बिजली के कटे तार के संपर्क में आने पर करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।