पड़री। थाना क्षेत्र के चांदलेवा खुर्द गांव में सोमवार की शाम को बावली में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
क्षेत्र के चांदलेवा खुर्द गांव निवासी कमला पाल का पुत्र शिवजल (10) अपने गांव के एक साथी के साथ घर से सौ मीटर दूर बावली पर गया था। बालक बावली से बोतल में पानी भर रहा था। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गिर गया। डूबने पर उसके साथ गए बालक ने घर आकर इसकी सूचना दी। परिजन गहरी बावली से जब तक बच्चे को बाहर निकालते तब तक उसकी की मौत हो गई थी।