फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर से की बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में शनिवार की शाम प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा मचाया। डॉक्टरो से भी अभद्रता के साथ पेश आए। मिली शिकायत पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। विंध्याचल के अकोढ़ी निवासी 22 वर्षीय कीर्ति पत्नी आशीष राजपूत को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को महिला अस्पताल आई। महिला अस्पताल में देर शाम को उसे आपरेशन से मृत बच्चा पैदा हुआ। इस पर परिजन चिकित्सको पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं डॉक्टर शैलजा विज्ञानी मिश्रा ने परिजनों पर अभद्रता का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल हरिश्चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षो को समझाकर मामला शांत कराया गया। उन्होंने कहा इस मामले पर किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें