मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने पर मुख्य आरक्षी और उच्चाधिकारियों का आदेश न मामने पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने दोनों को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि जिगना थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल जय प्रकाश ने कर्तव्य में लापरवाही बरतते हुए अपने वरिष्ठ पुलिस कर्मी से दुर्व्यवहार करता था। साथ ही गोपनीय सूचनायें बाहरी व्यक्ति से साझा करता था। इस कारण उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड व अपील नियमावली 1991) के नियम 17 (1) अंतर्गत निलंबित किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में नियुक्त मुन्नू लाल कहार(दर्जी) को कर्तव्य में लापरवाही बरतने अपने उच्चाधिकारी का आदेश न मानने व झूठ बोलकर गुमराह करने के कारण निलंबित किया गया है।