फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 11 हजार दीपों से सजाया चेतना सरोवर, घाटों पर हुआ दीपदान

विज्ञापन
कोन ब्लाक क्षेत्र में दीपो से जगमगाता चेतना सरोवर, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर / चेतगंज। देव दीपावली पर बुधवार की शाम को शहर से गांव तक के प्रमुख गंगा घाट दीपों से जगमगा उठे। रंग-बिरंगी झालरों से सजे गंगा घाट अनुपम छटा बिखेर रहे थे। गंगा जल में रोशनी कुछ इस कदर टिमटिमा रही थी कि जैसे आसमां से सितारे जमीं पर उतर आए हों। चेतगंज कोन ब्लॉक में चेतगंज बाजार स्थित चेतना सरोवर और विष्णु मंदिर पर 11 हजार दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से चेतना सरोवर जगमगा रहा रहा था। गंगा उस पार से दृश्य देखने के लिए लोग घाटों के किनारे डटे रहे। दृश्य को लोग अपनी मोबाइल में कैद करते दिखे। गंगा सेवा समिति की ओर से कचहरी घाट पर भव्वव्य सजावट की गई। गंगा घाट पर बनाई गई रंगोली लोगों को आकर्षित कर रही थी। अध्यक्ष पप्पू श्रीवास्तव, शिवप्रकाश उपाध्याय, मनीष त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें