पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए शुक्रवार की रात को चार थानाध्यक्ष समेत 14 निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला दिया है। इसमें लालगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया को अदलहाट थानाध्यक्ष, अदलहाट थानाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी को प्रभारी कटरा कोतवाली, राम नरायन राम को शाखा विवेचना सेल से प्रभारी निरीक्षक लालगंज थाना, कटरा कोतवाल राजेश कुमार को अपराध शाखा विवेचना सेल, निरीक्षक त्रिवेेणी लाल सेन को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार, निरीक्षक महेंद्र कुमार पांडेय को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी डीसीआरबी, सत्येंद्र कमार यादव को अपराध शाखा से एसओजी प्रभारी बनाया गया। निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी एएसटीयू, स्वामीनाथ प्रसाद को पुलिस लाइन को अपराध शाख विवेचना सेल, विनीत राय को पुलिस लाइन से अपराध शाख विवेचना सेल, सीमा सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ, संतोष कुमार यादव को थाना जिगना से निरीक्षक अपराध कोतवाली कटरा, राकेश कुमार को थाना चुनार से निरीक्षक अपराध थाना चुनार, रमेश प्रसाद को थाना मड़िहान से निरीक्षक अपराध थाना मड़िहान बनाया गया।