फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चंदन ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

विज्ञापन
मेडल के साथ चंदन बिंद।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कछवां। मझवां विकासखंड के पिपरिया गांव निवासी चंदन बिंद ने यूएई में आयोजित एशिया योगासन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चंदन बिंद ने आर्टिस्टिक में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और ट्रेडिशनल में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। बृहस्पतिवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने चंदन का स्वागत किया। चंदन ने बताया कि उनकी लगन और मेहनत का परिणाम है कि उन्हें इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। उन्होंने 8 साल तक निरंतर अभ्यास किया। इसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 2 साल का समय शामिल है। वह केरला में नेशनल योगासन खेल चुके हैं। अब दुबई में आयोजित चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर मिर्जापुर जनपद का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें