फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे ट्रैक तक पहुंचने वाले 10 ऑटो चालकों का चालान, वेंडर भी पकड़ा गया

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आटो चालको की जांच करती रेल पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने ऑटो चालकों और अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्ती दिखाई। टीम ने अनियमित तरीके से ऑटो खड़ा करने वाले, सवारियों को चढ़ाने और उतारने के लिए ट्रैक तक जाने वाले 10 ऑटो चालकों का चालान किया। पानी बेचते हुए अवैध वेंडर को पकड़ा। आरपीएफ को लगातार स्टेशन पर अवैध वेंडरों की शिकायत मिल रही थी। यह भी शिकायत सामने आई थी कि कुछ मनबढ़ ऑटो चालक यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए रेलवे ट्रैक के बिल्कुल समीप तक ऑटो पहुंचा देते हैं। इससे न केवल रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका रहती है, बल्कि ऑटो चालकों और यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दयाशंकर यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक के नजदीक ऑटो ले जाना बेहद खतरनाक है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। बताया कि रेलवे परिसर में अवैध रूप से ऑटो खड़ा करने 10 ऑटो चालकों का चालान किया गया है। सभी पर 500-500 रुपये का जुर्माना कर चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं बिना अनुमति स्टेशन पर पानी बेचने वाले युवक पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसे भी चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें